लुधियाना में चाइना डोर के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 80 गट्टू बरामद, एक गिरफ्तार

by | Jan 11, 2026 | Crime

Jan 11, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

लुधियाना में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद इसके अवैध कारोबार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में थाना-5 की पुलिस ने जवाहर नगर कैंप इलाके में सख्त कार्रवाई करते हुए चाइना डोर बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चाइना डोर बरामद कर उसे जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना-5 की टीम मिड्डा चौक के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर कैंप में सोनू काउंसलर के कार्यालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से प्लास्टिक चाइना डोर की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से करीब 80 गट्टू चाइना डोर बरामद किए। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसकी पहचान सुशील कुमार, निवासी जवाहर नगर कैंप, के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया और बरामद सारा प्रतिबंधित सामान कब्जे में लेकर जब्त कर लिया।

थाना-5 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और 125 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह जांच की जा रही है कि आरोपी चाइना डोर कहां से लेकर आया था और इस अवैध सप्लाई नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित चाइना डोर के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch