दीपक बाली ने परगट सिंह की डिबेट चुनौती की स्वीकार, भाषा को लेकर जताई कड़ी आपत्ति

by | Jan 11, 2026 | States

Jan 11, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह द्वारा पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर कड़ा ऐतराज जताया है। इसके साथ ही उन्होंने परगट सिंह की ओर से दी गई डिबेट की खुली चुनौती को स्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि वे पंजाब से जुड़े किसी भी मुद्दे पर सार्वजनिक बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक बाली ने कहा कि उन्होंने आज सुबह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को कई बार देखा, जिसमें विधायक परगट सिंह आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों, जिला अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के लिए ‘साले’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। दीपक बाली ने कहा कि यह भाषा न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि एक जनप्रतिनिधि की गरिमा के भी खिलाफ है।

दीपक बाली ने परगट सिंह की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि उनकी सार्वजनिक भाषा बनावटी है। उन्होंने कहा कि जब परगट सिंह ने खुले तौर पर इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया तो यह साफ हो गया कि उनकी राजनीति केवल दिखावे और नाटकबाजी तक सीमित है। बाली ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन भाषा मर्यादित होनी चाहिए।

डिबेट की चुनौती को स्वीकार करते हुए दीपक बाली ने कहा कि वे पंजाब के आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक किसी भी विषय पर बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चाहे 24 घंटे का समय दिया जाए, 72 घंटे का या फिर तुरंत किसी टीवी चैनल पर डिबेट आयोजित की जाए, वे हर स्थिति में तैयार हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि जरूरत हो तो चैनल द्वारा पर्ची निकालकर यह तय किया जाए कि बहस किस मुद्दे पर होगी।

दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पंजाब की जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि “हम पंजाब को सिर्फ जानते ही नहीं, बल्कि जीते हैं। पंजाब हमारी सोच, हमारे व्यवहार और हमारे संस्कारों में बसता है।” उन्होंने परोक्ष रूप से परगट सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता बनावटी भाषा या नाटकीय शब्दों के सहारे राजनीति नहीं करते।

अंत में दीपक बाली ने स्पष्ट किया कि वे डिबेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उनकी एक ही शर्त है कि बहस के दौरान भाषा सभ्य और मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असभ्य भाषा या व्यक्तिगत टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch