नेहा कक्कड़ का ‘Candy Shop’ विवादों में, चाइल्ड राइट्स कमीशन में शिकायत दर्ज

by | Jan 10, 2026 | National

Jan 10, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

बॉलीवुड की चर्चित सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘कैंडी शॉप’ (Candy Shop) अब कानूनी जांच के दायरे में आ गया है। गाने के वीडियो में कथित अश्लील और आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (SCPCR) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ता डॉ. पंडितराव धरेनवर ने आरोप लगाया है कि गाने की शूटिंग और प्रस्तुति के दौरान बाल अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। उनका कहना है कि गाने के बोल और वीडियो कंटेंट बच्चों के मानसिक और नैतिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि यह गाना पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का उल्लंघन करता है, जिसमें बच्चों पर बुरा असर डालने वाले कंटेंट के प्रसार को लेकर सख्त निर्देश दिए गए थे।

मामले को गंभीर मानते हुए पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन ने इसे राष्ट्रीय स्तर का विषय बताते हुए नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। कमीशन के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने 9 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र में मांग की है कि गाने को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से तुरंत हटाया जाए

वहीं, शिकायतकर्ता ने डीजीपी पंजाब से भी इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। फिलहाल नेहा कक्कड़ या उनकी टीम की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch