सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश मामले में पंजाबी गायक रम्मी रंधावा पर FIR

by | Jan 7, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने के आरोप में पंजाबी गायक रम्मी रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रम्मी रंधावा अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र का रहने वाला है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर की गई है, जिसमें गायक कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, रम्मी रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें हथियार दिखाए गए थे। वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन को भी पुलिस ने आपत्तिजनक माना है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और अजनाला थाना में एएसआई केवलजीत सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने यह केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया है। शिकायतकर्ता एएसआई केवलजीत सिंह ने अपने बयान में बताया कि उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जांच के दौरान यह वीडियो रम्मी रंधावा के फेसबुक अकाउंट पर पाया गया।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है और इससे समाज में भय का माहौल बनता है। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाए गए हथियारों के लिए रम्मी रंधावा के पास वैध लाइसेंस है या नहीं। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं हथियार अवैध तो नहीं हैं।

बताया जा रहा है कि 13 दिसंबर को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अब तक रम्मी रंधावा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई जाना-पहचाना चेहरा। मामले की जांच जारी है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch