श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन आज, शहर में 21 स्थानों से ट्रैफिक डायवर्ट

by | Jan 2, 2026 | News

Jan 2, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। नगर कीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, नगर कीर्तन के सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के 21 प्रमुख प्वाइंट्स से यातायात को डायवर्ट किया गया है।

एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक नगर कीर्तन के निर्धारित रूट पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि नगर कीर्तन के दौरान किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से होगी। इसके बाद यह एसडी कॉलेज, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान सभा अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरां गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, रैनक बाजार और मिलाप चौक से होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन में संपन्न होगा।

एडीसीपी गुरबाज सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन को देखते हुए मदन फ्लोर मिल चौक, अलास्का चौक, टी-प्वाइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली, दोमोरिया पुल, किशनपुरा चौक रेलवे फाटक, दोआबा चौक रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, श्री महालक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी-प्वाइंट शक्ति नगर, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा, प्लाजा चौक, श्री राम चौक, मिलाप चौक और शास्त्री मार्केट चौक से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस का सहयोग करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 0181-2227296 जारी की गई है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में 200 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर सरकार की सख्त कार्रवाई

पंजाब में 200 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर सरकार की सख्त कार्रवाई

पंजाब में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट जैसे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य में करीब 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर को छिपाने का मामला सामने आया है, जो जांच बढ़ने के साथ 500 करोड़ रुपये तक...

पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ का 4 साल का रिपोर्ट कार्ड: राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 बना राज्य

पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ का 4 साल का रिपोर्ट कार्ड: राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 बना राज्य

2026: पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में बीते चार वर्षों के दौरान बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने “शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल” अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए दावा किया कि राज्य के सरकारी स्कूल अब देश में...

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय: राघव चड्ढा का वीडियो वायरल, ‘उड़ान यात्री कैफे’ की सराहना

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय: राघव चड्ढा का वीडियो वायरल, ‘उड़ान यात्री कैफे’ की सराहना

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर महज 10 रुपये में चाय पीते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने एयरपोर्ट पर मिलने वाले सस्ते और किफायती खाने-पीने के विकल्पों की...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को झटका, कई नेता AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को झटका, कई नेता AAP में शामिल

पंजाब की सियासत में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के दर्जनों जमीनी स्तर के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इस सामूहिक ज्वाइनिंग से AAP को बड़ा संगठनात्मक बल मिला है, जबकि विपक्षी दलों को झटका...

✈️ अमृतसर एयरपोर्ट पर 6 महीने चलेगा ब्यूटीफिकेशन, फ्लाइट्स रहेंगी जारी

✈️ अमृतसर एयरपोर्ट पर 6 महीने चलेगा ब्यूटीफिकेशन, फ्लाइट्स रहेंगी जारी

अमृतसर, पंजाब: अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हुआ ब्यूटीफिकेशन और कंस्ट्रक्शन कार्य अगले छह महीनों तक जारी रहेगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी भी फ्लाइट को रद्द नहीं किया जाएगा और यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch