पंजाब के मेडिकल कॉलेजों का कायाकल्प, सीएम भगवंत मान ने 68.98 करोड़ रुपये जारी करने के दिए आदेश

by | Dec 23, 2025 | National

Dec 23, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक और विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को 68.98 करोड़ रुपये का फंड तुरंत जारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कॉलेजों में उच्च गुणवत्ता का इलाज और बेहतर मेडिकल टेस्ट सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अत्याधुनिक मशीनरी और आधुनिक उपकरणों से लैस कॉलेज न केवल मरीजों को बेहतर सेवाएं देंगे, बल्कि पंजाब को मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने फंड आवंटन का विस्तृत ब्योरा साझा करते हुए बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर को 26.53 करोड़ रुपये, सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला को 28.51 करोड़ रुपये, डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को 9.43 करोड़ रुपये और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, फिरोजपुर को 4.51 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इन निधियों का उपयोग अत्याधुनिक मशीनों की खरीद, प्रयोगशालाओं के उन्नयन और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब को मेडिकल शिक्षा का विश्व स्तरीय केंद्र बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेडिकल कॉलेजों के बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि मेडिकल छात्रों को भी आधुनिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। इससे भविष्य में प्रदेश को कुशल और सक्षम डॉक्टर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को किफायती दरों पर बेहतर इलाज और जांच सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब का गौरवशाली इतिहास रहा है कि यहां से विश्व स्तर के डॉक्टर निकले हैं और आज भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी मेडिकल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। राज्य सरकार का दायित्व है कि उन्हें श्रेष्ठ संसाधन और मानक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

सीएम मान ने दोहराया कि मेडिकल कॉलेजों का कायाकल्प केवल इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य आम आदमी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस जनकल्याणकारी लक्ष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में निवेश जारी रहेगा।

बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch