WhatsApp यूजर्स सावधान! बिना OTP-पासवर्ड के अकाउंट हो रहा है हैक, चंडीगढ़ पुलिस का अलर्ट

by | Dec 23, 2025 | National

Dec 23, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

साइबर ठग लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब ठगों ने WhatsApp यूजर्स को निशाना बनाने का एक खतरनाक तरीका ईजाद किया है, जिसमें न तो OTP की जरूरत पड़ती है और न ही पासवर्ड की। इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों के लिए सार्वजनिक अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, इस नए साइबर फ्रॉड में न केवल WhatsApp अकाउंट हैक किया जा रहा है, बल्कि पीड़ितों के बैंक खातों से भी पैसे उड़ाए जा रहे हैं। यह चेतावनी भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In से मिली गंभीर जानकारी के आधार पर जारी की गई है। इस ठगी के तरीके को “घोस्ट पेयरिंग स्कैम” (Ghost Pairing Scam) नाम दिया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम में साइबर अपराधी WhatsApp के Linked Devices फीचर का गलत इस्तेमाल करते हैं। हैकर बिना यूजर की जानकारी के ही उसके WhatsApp अकाउंट को अपने डिवाइस से लिंक कर लेते हैं। एक बार अकाउंट लिंक हो जाने के बाद ठग पूरे चैट, कॉन्टैक्ट लिस्ट और निजी जानकारियों तक पहुंच बना लेते हैं और फिर इन्हीं के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।

पुलिस ने बताया कि ठग आमतौर पर WhatsApp पर पहले यूजर को एक फोटो भेजते हैं और मैसेज करते हैं—“क्या यह फोटो आपकी है?” या “जल्दी से यह वीडियो देखें।” जैसे ही यूजर दिए गए लिंक पर क्लिक करता है, एक फर्जी WhatsApp या Facebook जैसा दिखने वाला पेज खुलता है, जहां “Verify to Continue” लिखा होता है। जैसे ही यूजर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करता है, उसका WhatsApp अकाउंट हैक हो जाता है।

पुलिस ने सलाह दी है कि यूजर नियमित रूप से WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर Linked Devices की जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। साथ ही, अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध कॉल्स और मैसेज से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

लूट की वारदात से पहले 5 आरोपी दबोचे, खतरनाक हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब के फरीदकोट जिले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक धारदार हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान...

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

1 अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए मुफ्त यात्रा, CM मान का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से राज्य के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम, सालासर धाम, वृंदावन और ऋषिकेश की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना...

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

गोराया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार मासूम बच्ची की मौत, मां घायल

पंजाब के गोराया के पास गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने तत्काल...

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

सत्कार बिल पर AAP का बड़ा स्पष्टीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: मालविंदर कंग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने जगत ज्योत गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तृत स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस कानून का उद्देश्य केवल जानबूझकर बेअदबी करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

Get In Touch
close slider

Get In Touch