पवित्र शहर घोषित होते ही एक्शन में प्रशासन, अमृतसर वर्ल्ड सिटी से मीट-शराब की दुकानें होंगी शिफ्ट

by | Dec 23, 2025 | International, National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

अमृतसर की वर्ल्ड सिटी को पवित्र शहर घोषित किए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पंजाब सरकार की अधिसूचना के तहत वर्ल्ड सिटी क्षेत्र में संचालित मीट, मछली, तंबाकू और शराब से जुड़ी दुकानों को बाहर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में नगर निगम स्तर पर एक अहम बैठक आयोजित की गई।

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देश पर हुई बैठक की अध्यक्षता संयुक्त कमिश्नर डा. जय इंदर सिंह ने की। बैठक में एस्टेट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वर्ल्ड सिटी क्षेत्र में मौजूद सभी प्रतिबंधित श्रेणी की दुकानों का विस्तृत सर्वेक्षण किया जाए। इसमें दुकानों की संख्या, लाइसेंस की स्थिति और सटीक लोकेशन की पूरी रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।

संयुक्त कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि अधिसूचना जारी होने के बाद वर्ल्ड सिटी में मांस, मछली, तंबाकू और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड सिटी न केवल अमृतसर बल्कि दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पवित्र स्थल है, जहां ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जा सकती जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएं।

प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे सरकारी फैसले का सम्मान करते हुए स्वेच्छा से दुकानों को बाहर शिफ्ट करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

UPSC-2025 में सफल उम्मीदवारों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया सम्मान, बोले- आम परिवारों के बच्चे बढ़ा रहे पंजाब का गौरव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के सामान्य परिवारों से आने वाले युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर देश की...

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, 19-20 जून को बारिश के आसार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर नई संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से 18...

Get In Touch
close slider

Get In Touch