कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते पंजाब में सभी स्कूल बंद, शिक्षा विभाग का आदेश

by | Dec 23, 2025 | States

Dec 23, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्यभर के सभी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पंजाब के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

इस फैसले के तहत सरकारी, प्राइवेट एडिड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी को नए साल के अवसर पर सभी स्कूल सामान्य रूप से दोबारा खुल जाएंगे। स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि अब उन्हें ठंड और कोहरे में सुबह-सुबह स्कूल जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि पंजाब के कई जिलों में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने के कारण स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को लेकर अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की ओर से छुट्टियों या समय में बदलाव की मांग उठ रही थी।

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कोई खतरा न आए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 जुलाई से 4 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान...

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पंजाब का युवक! अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोप

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पंजाब का युवक! अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोप

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के एक युवक गुरप्रीत सिंह को अपनी Most Wanted सूची में शामिल किया है। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, गुरप्रीत सिंह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ...

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर, DGP के निर्देश के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर, DGP के निर्देश के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों, रेंज आईजी, डीआईजी और जिला पुलिस प्रमुखों (SSP) को सुरक्षा...

लुधियाना में 10 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड! फर्जी ट्रांसफर डीड बनाकर महिला की करोड़ों की जमीन हड़पी

लुधियाना में 10 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड! फर्जी ट्रांसफर डीड बनाकर महिला की करोड़ों की जमीन हड़पी

पंजाब के लुधियाना से करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली दस्तावेज तैयार कर एक महिला की कीमती संपत्ति को अवैध रूप से अपने नाम ट्रांसफर कराया गया और बाद में उसी संपत्ति को गिरवी रखकर 10 करोड़ रुपये का लोन भी...

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch