मजीठा में ‘आप’ का सुखबीर बादल पर तीखा पलटवार, तलबीर सिंह गिल बोले—सबूत दें धक्केशाही के आरोपों के

by | Dec 11, 2025 | Political

Dec 11, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

आम आदमी पार्टी (आप) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कड़ा पलटवार किया है। पार्टी नेता तलबीर सिंह गिल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बादल बिना तथ्यों के बयानबाज़ी कर जनता को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बादल और विधायक गनीव कौर को खुली चुनौती देते हुए मांग की कि मजीठा में कथित तौर पर हुई किसी भी धक्केशाही का ठोस सबूत पेश किया जाए।

तलबीर सिंह गिल ने स्पष्ट किया कि मजीठा हलके में अकाली दल के किसी उम्मीदवार—चाहे ज़िला परिषद हो या ब्लॉक समिति—का नामांकन रद्द नहीं हुआ है। सभी उम्मीदवारों ने शांतिपूर्वक पर्चे दाखिल किए हैं। इसके विपरीत, गिल ने दावा किया कि अकाली दल को मजीठा में उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे, जिसके चलते कई सर्कल में पार्टी मजबूरी में अपने ही संस्थानों के मुलाज़िम मैदान में उतार रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि धड्डे ज़ोन में अकाली दल को कोई स्थानीय उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए एसजीपीसी कर्मचारी स्वरूप सिंह को चुनाव लड़ाया जा रहा है। इसी तरह, पोमा ज़ोन में भी एक अन्य एसजीपीसी कर्मचारी को कथित तौर पर नौकरी से निकालने की धमकी देकर पर्चा दाखिल करवाया गया है। गिल ने कहा कि यह कर्मचारी स्वयं उनसे संपर्क में है और उसने बताया है कि वह भारी दबाव में चुनाव लड़ रहा है और कागज़ केवल औपचारिकता के तौर पर भरे गए हैं।

गिल ने कहा कि अकाली दल की लगातार कमजोर हो रही स्थिति को बचाने के लिए ही सुखबीर बादल को मजीठा में आना पड़ा, लेकिन जनता का रुझान साफ दिखा रहा है कि 14 दिसंबर को वे झूठ और धक्केशाही की राजनीति को पूरी तरह नकार देंगे।

सुखबीर बादल के इस दावे पर कि वह आज भी स्कूटर पर घूमते हैं, गिल ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि 2007 से 2017 तक सत्ता में रहते हुए अकाली दल ने पंजाब को लूटा, जिसका परिणाम है कि आज उनके पास फार्महाउस, सुख विलास, चंडीगढ़ में कई लिफ्टों वाली कोठियाँ और गुरुग्राम में बड़ा होटल है। ऐसे में स्कूटर की कहानी सुनाकर वे जनता को गुमराह नहीं कर सकते। गिल ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में मजीठा की जनता सच्चाई के साथ खड़ी होगी और अकाली दल को स्पष्ट संदेश देगी।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत जालंधर से हरिद्वार के लिए दमड़ी यात्रा की विशेष ट्रेन रवाना की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संगत को...

AAP vs राघव चड्ढा: उपनेता पद से हटाए जाने पर सियासी घमासान, पार्टी ने उठाए बड़े सवाल

AAP vs राघव चड्ढा: उपनेता पद से हटाए जाने पर सियासी घमासान, पार्टी ने उठाए बड़े सवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने को “सामान्य प्रक्रिया” बताते हुए उनके हालिया रुख पर गंभीर सवाल उठाए हैं। AAP नेताओं का आरोप है कि राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी...

गोवा ट्रिप का सपना टूटा: जालंधर की 5 महिलाओं से ऑनलाइन ठगी, लाखों रुपये गंवाए

गोवा ट्रिप का सपना टूटा: जालंधर की 5 महिलाओं से ऑनलाइन ठगी, लाखों रुपये गंवाए

पंजाब के जालंधर में ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच महिला मित्रों को गोवा ट्रिप के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। पीड़ित महिलाओं की उम्र 40 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जो हर साल साथ घूमने का प्लान बनाती थीं। जानकारी के...

NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के टोल प्लाजाओं पर टोल फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। इसी के तहत पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी नए रेट प्रभावी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब टोल प्लाजाओं पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर...

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना-1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड-84 के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का डर दिखाते हुए पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch