🇨🇦 कनाडा में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत से मलोट में मातम, ट्रक हादसे में गई जान

by | Dec 10, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

खबर के सामने आते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक युवक की पहचान विक्रमजीत सिंह पुत्र बलराज सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहकर ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था।

गांव के पूर्व सरपंच रघबीर सिंह ने बताया कि विक्रमजीत सिंह बीती रात स्थानीय समय अनुसार दोपहर करीब 2 बजे एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब यह खबर आज तड़के भारत पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

इस हादसे ने इसलिए भी लोगों को झकझोर दिया है क्योंकि महज पांच दिन पहले ही मलोट सब-डिवीजन के वरिंग खेड़ा गांव के एक अन्य युवक गुरप्रीत सिंह की भी कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने विदेशों में काम करने गए युवाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गांववासियों का कहना है कि विक्रमजीत सिंह बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसने बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश का रुख किया था। अब उसकी असमय मौत से पूरा इलाका गहरे सदमे में है। परिजन भारत लाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पर विचार कर रहे हैं।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत जालंधर से हरिद्वार के लिए दमड़ी यात्रा की विशेष ट्रेन रवाना की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संगत को...

AAP vs राघव चड्ढा: उपनेता पद से हटाए जाने पर सियासी घमासान, पार्टी ने उठाए बड़े सवाल

AAP vs राघव चड्ढा: उपनेता पद से हटाए जाने पर सियासी घमासान, पार्टी ने उठाए बड़े सवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने को “सामान्य प्रक्रिया” बताते हुए उनके हालिया रुख पर गंभीर सवाल उठाए हैं। AAP नेताओं का आरोप है कि राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी...

गोवा ट्रिप का सपना टूटा: जालंधर की 5 महिलाओं से ऑनलाइन ठगी, लाखों रुपये गंवाए

गोवा ट्रिप का सपना टूटा: जालंधर की 5 महिलाओं से ऑनलाइन ठगी, लाखों रुपये गंवाए

पंजाब के जालंधर में ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच महिला मित्रों को गोवा ट्रिप के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। पीड़ित महिलाओं की उम्र 40 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जो हर साल साथ घूमने का प्लान बनाती थीं। जानकारी के...

NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के टोल प्लाजाओं पर टोल फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। इसी के तहत पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी नए रेट प्रभावी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब टोल प्लाजाओं पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर...

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना-1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड-84 के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का डर दिखाते हुए पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch