गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार की बड़ी सौगात — श्री आनंदपुर साहिब के लिए फ्री बस सेवा शुरू

by | Nov 23, 2025 | States

Nov 23, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष पहल की है। सरकार की ओर से श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए फ्री बस सेवा शुरू की गई है, ताकि अधिक से अधिक संगत आसानी से कार्यक्रम में शामिल हो सके। इस संबंध में जानकारी आदमपुर सब-डिवीजन के एसडीएम विवेक कुमार मोदी ने दी।

एसडीएम ने बताया कि यह निःशुल्क बस सेवा 23, 24 और 25 नवंबर को उपलब्ध रहेगी। बसें सुबह 6 बजे से आदमपुर विधानसभा हलके के गांव पधियाना, ड्रोली कलां और कालरा से चलेंगी। श्रद्धालुओं की अधिक सुविधा और सुचारू प्रबंधन के लिए इन बसों को आदमपुर हलके के इंचार्ज पवन कुमार टीनू द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

सरकार की इस पहल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लाभान्वित होने की उम्मीद है, क्योंकि श्री आनंदपुर साहिब में होने वाला यह ऐतिहासिक आयोजन हर वर्ष लाखों संगत को आकर्षित करता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फ्री बस सेवा का लाभ उठाकर शांतिपूर्ण और मर्यादित ढंग से कार्यक्रम में पहुंचे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch