जालंधर में इंसानियत शर्मसार, बेटी की दोस्त को ही बना दिया हवस का शिकार

by | Nov 23, 2025 | Crime

Nov 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। थाना बस्ती बाबा खेल के तहत आने वाले पारस स्टेट में रहने वाले एक व्यक्ति पर 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पूरे इलाके में भारी रोष फैल गया और लोग गुस्से से उबल पड़े।

दुष्कर्म की शिकार बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बच्ची को शारीरिक चोटों के साथ गहरे मानसिक आघात का भी सामना करना पड़ा है, जिसके चलते उसे विशेष देखरेख में रखा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना सामने आते ही गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। कई लोगों ने आरोपी को आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को भीड़ के चंगुल से बचाकर हिरासत में ले लिया। भीड़ का कहना था कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। घटना के बाद पारस स्टेट और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch