दुबई एयर शो में बड़ा हादसा: डेमो फ्लाइट के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस क्रैश, पायलट की मौत

by | Nov 21, 2025 | International

Nov 21, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

दुबई में चल रहे प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई। भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस डेमो फ्लाइट के दौरान अचानक क्रैश हो गया। यह हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर दुबई समयानुसार दोपहर 2:10 बजे और भारत में 3:40 बजे हुआ।

भारतीय वायुसेना ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि क्रैश में पायलट की दुखद मौत हो गई है। वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विशेषज्ञों की यह टीम पता लगाएगी कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या किसी अन्य कारण से।

दुर्घटना के समय एयर शो देखने के लिए मौजूद हजारों दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद एयर शो को रोक दिया गया और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं।

तेजस भारतीय वायुसेना का आधुनिक स्वदेशी लड़ाकू विमान है, जिसका अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक माना जाता है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा फायदा

♈ मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।लकी नंबर: 9लकी रंग: लाल ♉ वृषभ राशि (Taurus)धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।लकी नंबर: 6लकी रंग: सफेद ♊ मिथुन राशि (Gemini)आज...

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

24 अप्रैल को पंजाब में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

पंजाब में 24 अप्रैल 2026 को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाले इस अभ्यास के तहत रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक पूरे राज्य में ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान लोगों को...

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में बासमती के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, फसली विविधता और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में बासमती चावल के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य...

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में STF की छापेमारी, पिज्जा दुकान से 400 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना में बुधवार दोपहर बाद एसटीएफ मोहाली और चौकी जगतपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल सिटी मेन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान एक पिज्जा दुकान से करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस...

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

होशियारपुर की मां का संघर्ष रंग लाया, बेटियां जर्मनी की राजनीति में बनीं मजबूत आवाज

पंजाब के होशियारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी इन दिनों चर्चा में है, जहां एक मां की मेहनत ने उसकी बेटियों को अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा दिया। टांडा के गांव रड़ा की रहने वाली मनदीप कौर ने साल 2012 में बेहतर भविष्य की तलाश में अपनी दो छोटी बेटियों के साथ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch