दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: i20 कार का पुलवामा कनेक्शन, फर्जी दस्तावेजों से हुई थी खरीद-फरोख्त

by | Nov 11, 2025 | Crime

Nov 11, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ा सुराग मिला है। धमाके में इस्तेमाल की गई i20 कार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, यह वही कार है जो 14 फरवरी 2019, यानी पुलवामा हमले के दिन ही बेची गई थी। बताया जा रहा है कि यह कार पुलवामा निवासी तारिक नामक व्यक्ति ने उसी दिन किसी अन्य व्यक्ति को बेची थी।

जांच में पता चला है कि यह i20 कार कई बार खरीदी और बेची गई थी, और हर बार फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस कार का असली मालिक कौन है और यह आखिर कैसे दिल्ली पहुंची।

गौरतलब है कि सोमवार शाम 6:55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर एक कार में धमाका हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका दहल उठा। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता, एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

सूत्रों का कहना है कि धमाके का तरीका और इस्तेमाल की गई विस्फोटक सामग्री आतंकी साजिश की ओर इशारा कर रही है। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या दिल्ली ब्लास्ट का सीधा कनेक्शन पुलवामा मॉड्यूल से है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 6 काबू

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 6 काबू

पंजाब में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के डीजीपी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch