दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: पुलवामा से जुड़े तीन संदिग्ध गिरफ्तार, ब्लास्ट में मारा गया डॉक्टर उमर मुख्य कड़ी

by | Nov 11, 2025 | Crime, National

Nov 11, 2025 | Crime, National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके की जांच में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, इनकी गिरफ्तारी अवंतीपोरा पुलिस स्टेशन के पम्पोर इलाके से हुई है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि इस ब्लास्ट के तार सीधे पुलवामा से जुड़े हुए हैं।

हिरासत में लिए गए संदिग्धों की पहचान तारिक अहमद मलिक, आमिर राशिद और उमर राशिद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आमिर और उमर दोनों सगे भाई हैं। फिलहाल उमर राशिद को पम्पोर थाने में रखा गया है, जबकि तारिक और आमिर को श्रीनगर लाया गया है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।

सूत्रों के अनुसार, जिस i20 कार में दिल्ली में धमाका हुआ था, वह तारिक ने डॉक्टर उमर को दी थी, जो इस ब्लास्ट में मारा गया है। पुलिस को शक है कि कार की खरीद-फरोख्त में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग सक्रिय थे और क्या इसका संबंध किसी आतंकी संगठन से है।

एनआईए और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch