दिल्ली धमाके पर बोले पंजाब CM भगवंत मान: “राजधानी में हुआ दर्दनाक हादसा, दोषियों को मिले सख्त सजा”

by | Nov 11, 2025 | National

Nov 11, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स (X)’ अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “दिल्ली के लाल किला के पास हुए बम धमाके की दुखद खबर मिली है। इस हादसे में कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। देश की राजधानी में हुई इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।”

मुख्यमंत्री मान ने आगे लिखा कि, “हम मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” उन्होंने इस घटना को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

गौरतलब है कि सोमवार शाम करीब 6:55 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी एक i20 कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद एनआईए, दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें जांच में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि “ऐसे अमानवीय कृत्यों को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। देश की शांति और एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर वायरल पत्र निकला फर्जी! सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खुद किया खंडन

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक कथित नियुक्ति पत्र तेजी से वायरल हो गया, जिससे पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल पत्र में दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब...

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch