राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ीं, बूटा सिंह पर जातिवादी टिप्पणी को लेकर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

by | Nov 5, 2025 | Crime

Nov 5, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, वड़िंग ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह को लेकर एक चुनावी जनसभा के दौरान कथित तौर पर जातिवादी टिप्पणी की थी। इस मामले में कपूरथला पुलिस ने उनके खिलाफ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह शिकायत बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू की ओर से दर्ज कराई गई है। सरबजोत सिंह ने पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया कि राजा वड़िंग के बयान ने न सिर्फ एक सम्मानित नेता की छवि को ठेस पहुंचाई है, बल्कि समाज के एक वर्ग की भावनाओं को भी आहत किया है।

धार्मिक संगठनों ने भी उठाई आवाज

इस पूरे मामले को लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी नाराजगी जताई थी और राजा वड़िंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। विवाद बढ़ने पर राजा वड़िंग ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

जानिए क्या है पूरा मामला

सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद तरनतारन उपचुनाव के दौरान शुरू हुआ, जब राजा वड़िंग ने एक जनसभा में स्वर्गीय बूटा सिंह का नाम लेते हुए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर तलब किया था। अब इस मामले में कपूरथला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे वड़िंग की राजनीतिक मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

कांग्रेस में मचा हलचल

पंजाब कांग्रेस के अंदर इस घटना को लेकर हलचल मच गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वे मामले की पूरी जानकारी लेकर अगला कदम तय करेंगे। वहीं विपक्षी दलों ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

 

🚨     कौन है सरदार बूटा सिंह ? जिनके बारे में की कांग्रेस प्रधान ने टिप्पणी, ज़ाने इस रिर्पोट में

 

📶          https://chandigarhkhabernama.com/buta-singh-biography-former-home-minister-profile/

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch