गुरदासपुर: डॉक्टर के अस्पताल पर दोबारा फायरिंग, 50 लाख रुपये की फिरौती की धमकी

by | Oct 25, 2025 | Crime

Oct 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर में एक डॉक्टर के अस्पताल पर गैंगस्टरों ने दोबारा अंधाधुंध फायरिंग की है। आरोपियों ने पहले भी 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है।


श्री राम हॉस्पिटल के मालिक डॉ. रमेश्वर सैनी ने बताया कि कुछ समय पहले भी गैंगस्टरों ने अस्पताल के बाहर चार गोलियां चलाकर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें सुरक्षा के लिए दो गनमैन उपलब्ध करवाए।

लेकिन बीती रात, जब डॉक्टर अपने गनमैन के साथ घर जा रहे थे, तभी दो नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक ने अस्पताल के गेट के पास खड़ी डॉ. सैनी की कार पर करीब 6 राउंड फायरिंग की। मौके से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

डॉ. सैनी ने कहा, “मैं गरीब और साधारण मरीजों को 10-10 रुपये में दवाइयां देता हूँ। ऐसे में करोड़ों की फिरौती कहां से दूँ?” उन्होंने पंजाब सरकार और डीजीपी से अपील की कि उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी गुरविंदर सिंह, थाना कलानौर की एसएचओ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गैंगस्टरों की तलाश के लिए विशेष टीमें लगा दी हैं।

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और डॉक्टर को सुरक्षा दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch