Phagwara के मशहूर रिसोर्ट मालिक के बेटे सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज

by | Oct 25, 2025 | Crime

Oct 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

जालंधर। बीते दिनों जालंधर-नकोदर रोड पर दो कारों की टक्कर के बाद हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट के मामले में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने फगवाड़ा के मशहूर रिसोर्ट मालिक राकेश चावला उर्फ बिट्टू के बेटे कियूष चावला, कोनार्क मरवाहा, अक्षय अरोड़ा और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना नंबर 2 की पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

💥 पीड़ित का आरोप — “कार से टक्कर मारने के बाद की मारपीट, फिर पुलिस को गुमराह किया”

पीड़ित दीपक डाबर ने बताया कि घटना के दौरान कियूष चावला ने उनकी कार को टक्कर मारी और इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेहरमी से पिटाई की। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपनी राजनीतिक और आर्थिक पहुंच का गलत इस्तेमाल करते हुए पुलिस को गुमराह कर झूठा केस दर्ज करवाया।

डाबर के अनुसार, पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आने पर अब कियूष चावला और उसके साथियों पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

⚖️ “मुख्य आरोपी विदेश भागने की फिराक में” — पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा

पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि मुख्य अभियुक्त कियूष चावला विदेश भागने की कोशिश में है, इसलिए उसका पासपोर्ट तुरंत जब्त किया जाए।

डाबर ने जालंधर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च अधिकारियों और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

📍पुलिस का पक्ष

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं, और जल्द ही सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

पंजाब के संगरूर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर आधी रात को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उभावाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकी। गनीमत रही कि...

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। कई वाहन चालकों का दावा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हो गया है, जबकि कुछ लोग वाहन के फ्यूल सिस्टम और इंजन में तकनीकी समस्याएं आने की शिकायत भी कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर पंजाबी...

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेताओं के अस्पताल दौरे और...

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch