बड़ी ख़बर : जालंधर के फिल्लौर मे दहशत गोली की आवाज से गूंजा फिल्लौर

by | Oct 18, 2025 | Crime

Oct 18, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

शनिवार शाम फिल्लौर के नवां शहर रोड स्थित अटवाल कॉलोनी में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक एनआरआई युवक ने समाजसेवी मंदीप सिंह दोसांझ पर पिस्तौल तान दी। मौके पर मौजूद मंदीप सिंह के साथी पंडित ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने गोली चला दी, जो पंडित की टांग में जा लगी।

घटना के तुरंत बाद घायल को सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया।

🔹 घटना का पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राहुल पुत्र पृथी चंद निवासी लक्कड़ मंडी, फिल्लौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल शाम करीब 5:30 बजे अटवाल हाउस पहुंचा था, जो मंदीप सिंह दोसांझ का घर है। राहुल घर खरीदने के बहाने अंदर आया और मंदीप सिंह को बाहर बुलाया।

जैसे ही मंदीप सिंह दोसांझ बाहर आए, राहुल ने पिस्तौल निकाल ली और उन पर तान दी। इसी दौरान मंदीप सिंह के साथी पंडित ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, मगर राहुल ने गोली चला दी और फिर अपने साथी के साथ थार गाड़ी में फरार हो गया।

🔹 पुलिस की जांच और बयान
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सरवन सिंह बल और एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी और इलाके में नाकाबंदी करवा दी।

डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि आरोपी एनआरआई राहुल है, जो हाल ही में विदेश से लौटा था। पुलिस ने उसकी पहचान की पुष्टि कर ली है और सभी एयरपोर्ट्स पर लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

🔹 समाजसेवी मंदीप सिंह दोसांझ का बयान
मंदीप सिंह दोसांझ ने बताया कि,

“राहुल घर खरीदने की बात करने आया था। उसने मुझे बाहर बुलाया और अचानक पिस्तौल निकाल ली। मेरे साथी पंडित ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी और मौके से भाग गया।”

मंदीप सिंह दोसांझ उर्फ मंदीप सिंह गोरा शहर के जाने-माने समाजसेवक हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

31 साल बाद भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुनील चाम, जालंधर के जॉर्ज सागर भी समर्थकों समेत थामी झाड़ू

पंजाब की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फगवाड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चाम और जालंधर के भाजपा नेता जॉर्ज सागर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा,...

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

आनंदपुर साहिब हाइडल नहर ओवरफ्लो, भनुपली क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता

रूपनगर जिले के भनुपली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आनंदपुर साहिब हाइडल नहर का एक हिस्सा भनुपली साइफन के पास अचानक ओवरफ्लो होने लगा। नहर से पानी बाहर निकलता देख आसपास के गांवों के लोगों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचना...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, एक दिन में कीमतों में बड़ी गिरावट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार सोने और चांदी के दामों में भारी कमी आई है, जिससे ग्राहकों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch