आईपीएस वाई. पूरण कुमार की मौत पर हरजी मान का निशाना, बोले– जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए

by | Oct 12, 2025 | National

Oct 12, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या को लोकतंत्र के लिए काला अध्याय बताते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में दलितों से सम्मान के साथ जीने का अधिकार तक छीन लिया गया है।

हरजी मान ने दिवंगत एडीजीपी वाई. पूरण कुमार की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से दलितों को पढ़ने, बढ़ने और सम्मानजनक जीवन जीने का हक दिया था, लेकिन मौजूदा सत्ता संरचना उस अधिकार को लगातार कुचल रही है।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी दलित समाज को जातिसूचक शब्दों और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। एक वरिष्ठ अधिकारी का आत्महत्या जैसा चरम कदम इस भयावह स्थिति को दर्शाता है। जब एक आईएएस अधिकारी की पत्नी को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तो आम दलितों की स्थिति समझना मुश्किल नहीं है।

दोषी अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग

हरजी मान ने हरियाणा सरकार से मांग की कि एडीजीपी वाई. पूरण कुमार की मौत के लिए जिम्मेदार डीजीपी शत्रुजीत कपूर और एसपी नरेंद्र बिजारिणया को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और देश का दलित समाज, अमनीत पी. कुमार की इस न्यायिक लड़ाई में पूरी मजबूती से साथ खड़ा है।

आरएसएस और भाजपा पर सीधा हमला

आप प्रवक्ता ने संघ विचारधारा पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी शासन में मनुवादी सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है। दलितों के खिलाफ अत्याचार, हिंसा और भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने यूपी के रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंके जाने की घटना का उल्लेख करते हुए इसे भाजपा राज का चिंताजनक चेहरा बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता दलितों को फिर से गुलामी की ओर धकेलने की है और संविधान बदलने की साजिशें इसका प्रमाण हैं। लेकिन आरएसएस व भाजपा की मंशा कभी कामयाब नहीं होगी। उन्होंने आह्वान किया कि देश के दलित समाज को एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी; पुलिस जांच तेज

पंजाब के संगरूर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर आधी रात को कथित पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उभावाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकी। गनीमत रही कि...

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ी बहस! पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल बोले- नई Defender का फ्यूल पंप हुआ खराब

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। कई वाहन चालकों का दावा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हो गया है, जबकि कुछ लोग वाहन के फ्यूल सिस्टम और इंजन में तकनीकी समस्याएं आने की शिकायत भी कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर पंजाबी...

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

सियासत गरम! अस्पताल में आमने-सामने आए राजा वडिंग और जसबीर गढ़ी, मदद को लेकर छिड़ी जुबानी जंग

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेताओं के अस्पताल दौरे और...

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch