रील बनाने के चक्कर में धार्मिक स्थल पर अश्लील हरकत, हिंदू संगठनों का विरोध – FIR की मांग

by | Oct 13, 2025 | Crime

Oct 13, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में एक युवक ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर जाकर नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील कंटेंट वाली रील्स शूट कीं और वीडियो में भगवान शिव को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की। वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही हिंदू संगठनों में रोष फैल गया।

✦ हिंदू संगठनों का विरोध, पुलिस में शिकायत

शिव सेना (शिंदे ग्रुप) के रोहित जोशी, शिव सेना (लॉयन) के सुनील कुमार बंटी, हिंदूस्तान शिव सेना के विनय कपूर और अन्य नेताओं ने बताया कि वायरल वीडियो में युवक धार्मिक स्थल की पवित्रता से खिलवाड़ करता दिख रहा है। अश्लील एंकरिंग और भगवान शिव पर गलत टिप्पणी करने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

नेताओं ने बताया कि युवक नाबालिग लड़कियों को साथ लेकर धार्मिक स्थल में अश्लील रील शूट कर रहा था। यह वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर फैलने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

✦ थाना आठ में दी गई शिकायत

हिंदू संगठनों ने थाना नंबर 8 में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा भंग करने वालों पर IPC की धारा 295A सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।

✦ क्या बोले संगठन?

संगठनों ने कहा:

  • धार्मिक स्थल पर अश्लील कंटेंट बनाना अशोभनीय है

  • भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी अस्वीकार्य

  • नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल चिंता का विषय

  • आरोपी के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज हो

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में सरकारी डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।गिरफ्तार किए...

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

चंडीगढ़, 2 मार्च। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ...

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी...

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच...

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

रूपनगर:  होला मोहल्ला के मद्देनज़र श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन को मिली...

Get In Touch
close slider

Get In Touch