बड़ी खबर: फ्लिपकार्ट के ट्रक से 1.21 करोड़ के iPhone गायब, ड्राइवर और सहायक पर धोखाधड़ी का आरोप

by | Oct 9, 2025 | Crime

Oct 9, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के लुधियाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के ट्रक से करोड़ों रुपये का माल रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रक से 1.21 करोड़ रुपये मूल्य के 221 iPhone, 5 अन्य महंगे मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित कुल 234 पार्सल चोरी हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रक गुरुग्राम स्थित एक लॉजिस्टिक कंपनी का था, जो फ्लिपकार्ट के लिए डिलीवरी का काम करती है। इस कंपनी ने कुछ दिन पहले राजस्थान निवासी नासिर को बतौर ड्राइवर नियुक्त किया था। नासिर और उसके सहायक को करीब 11,000 से अधिक पार्सल लेकर खन्ना के गोदाम तक पहुंचना था।

लेकिन जब ट्रक खन्ना पहुंचा, तो ड्राइवर का सहायक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। गोदाम में पार्सलों की स्कैनिंग के दौरान कंपनी को पता चला कि 234 पैकेज ट्रक से गायब हैं। तुरंत ही इस बारे में कंपनी ने पुलिस को सूचित किया।

लॉजिस्टिक्स फर्म की शिकायत पर पुलिस ने नासिर और उसके सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने पूर्व-नियोजित साजिश के तहत कीमती मोबाइल फोन चोरी किए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस वारदात ने ई-कॉमर्स सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रांसपोर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में 2.5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मालिक की फोटो लगाकर रची साजिश

लुधियाना में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के चर्चित मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारोबारी के मालिक की फोटो का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में राजस्थान से एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की...

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

CM भगवंत मान का केंद्र पर हमला, बोले- ‘पंजाब में साढ़े चार साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब में एक भी प्रतियोगी...

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

कारगिल विजय दिवस: CM भगवंत मान ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- ‘शहीद पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं’

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंडीगढ़ स्थित वार मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के...

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब, जालंधर से ISI-BKI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर ग्रामीण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान जालंधर से मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को...

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

घर से निकलने से पहले पढ़ें! फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर भारी जाम, यात्री परेशान

जालंधर और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों के लिए सोमवार को बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर किसानों ने बिजली सप्लाई की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch