जालंधर शोक में डूबा: Hakim Tilak Raj Dawakhana वाले ST Group के चेयरमैन हरीश कपूर का निधन

by | Sep 29, 2025 | News

Sep 29, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जालंधर। शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध यूनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक हकीम तिलक राज कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले वैद्य श्री हरीश कपूर जी का आज सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से पारिवारिक Hakim Tilak Raj Hospital का संचालन देख रहे थे।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे शिवपुरी, मॉडल टाउन (जालंधर) में किया जाएगा

कौन थे वैद्य हरीश कपूर?

हरीश कपूर जी, जालंधर के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखने वाले हकीम तिलक राज कपूर के पुत्र थे, जिनका नाम पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में प्राकृतिक इलाज और पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के लिए सम्मान के साथ लिया जाता है।

  • Hakim Tilak Raj Dawakhana वर्षों तक लोगों के इलाज का प्रमुख केंद्र रहा।

  • कपूर परिवार ने बिना साइड इफेक्ट वाले यूनानी और देसी इलाजों से हजारों मरीजों को नया जीवन दिया।

  • हरीश कपूर जी ने भी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया।

शहर की जानी-मानी हस्तियां पहुंच रही श्रद्धांजलि देने

निधन की सूचना मिलते ही जालंधर के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोग उनके निवास स्थान पर संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें

चंडीगढ़ खबरनामा परिवार स्वर्गीय हरीश कपूर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और भगवान से प्रार्थना करता है कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कलानौर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल पर कथित तौर पर ग्रेनेड हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। प्राप्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch