जिम मालिक पर तड़के अंधाधुंध फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

by | Sep 25, 2025 | Crime

Sep 25, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मोहाली: पंजाब के मोहाली में वीरवार सुबह उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब अज्ञात हमलावरों ने एक जिम मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात मोहाली के फेज़-2 इलाके में सुबह लगभग 5 बजे हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ अज्ञात बदमाश जिम के बाहर पहुंचे और वहां खड़े जिम मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में जिम मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ ज़मीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल जिम मालिक को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इस गोलीकांड ने पूरे मोहाली शहर में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिल्लौर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, हरजोत कौर लोहटिया ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से आज फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढेसियां काहना और राजगोमाल से एक विशेष बस रवाना की गई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका इंचार्ज मैडम हरजोत कौर लोहटिया...

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट में 4 दिन का अवकाश, 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी दुकानें

गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसोसिएशन की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर 25 जून 2026 से...

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची, मध्य प्रदेश से तरुण चुघ को मिला मौका

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची, मध्य प्रदेश से तरुण चुघ को मिला मौका

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गई इस सूची में सबसे अधिक चर्चा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नाम को लेकर हो रही है, जिन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार...

पंजाब में हाई अलर्ट: 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सचिवालय भी निशाने पर

पंजाब में हाई अलर्ट: 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सचिवालय भी निशाने पर

पंजाब में बम धमाकों की धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूलों और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाद अब राज्य के पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां...

डेरा बाबा नानक में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार पर बरसाईं गोलियां; CCTV में कैद हुए हमलावर

डेरा बाबा नानक में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार पर बरसाईं गोलियां; CCTV में कैद हुए हमलावर

पंजाब के डेरा बाबा नानक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा के जिला ट्रेड सेल के कन्वीनर एवं डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सोनी मोहलोवाली पर देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch