लुधियाना प्रशासन पर बांध तोड़ने की कोशिश का आरोप, ग्रामीणों ने गाड़ियों को घेरकर भगाया

by | Sep 5, 2025 | News

Sep 5, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सतलुज दरिया के उफान के बीच लुधियाना प्रशासन पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात साढ़े 8 बजे लुधियाना प्रशासन का काफिला पोकलेन मशीनों सहित गांव लसाड़ा पहुंचा था। प्रशासन का मकसद कथित तौर पर लसाड़ा और नवांशहर की तरफ जाते गांव पंदरावल के बीच बांध तोड़ना था, ताकि लुधियाना के सुसराली गांव को बाढ़ से बचाया जा सके।

जैसे ही ग्रामीणों को इस कार्रवाई की भनक लगी, वे बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों को घेर लिया। ग्रामीणों के गुस्से और बढ़ते विरोध को देखते हुए, लुधियाना प्रशासन का काफिला, जिसमें एक एस.डी.एम. की गाड़ी भी शामिल थी, मौके से भाग निकला।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने तर्क दिया था कि सुसराली गांव का बांध कमजोर हो चुका है, इसलिए पानी का बहाव दूसरी ओर मोड़ने के लिए लसाड़ा-पंदरावल के बीच से बांध तोड़ा जाना चाहिए। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इससे दर्जनों गांव डूब जाते और भारी तबाही मच सकती थी।

गांववासियों ने गुरुद्वारों में अनाउंसमेंट करवाकर लोगों को सतर्क कर दिया। इसके बाद सतलुज दरिया किनारे बसे सभी गांवों के लोग पूरी रात बांध की रखवाली करते रहे।

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की शिकायत डी.जी.पी. पी.के. सिन्हा को फोन पर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सुसराली गांव के पास पहले अवैध माइनिंग करवाई गई थी, जिसके कारण वहां का बांध कमजोर हो चुका है और अब विधायक की नाकामी छिपाने के लिए यह कदम उठाया गया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आगे भी प्रशासनिक गाड़ियां बांध तोड़ने पहुंचीं, तो सभी गांववासी इकट्ठा होकर कड़ा विरोध करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पाकिस्तान के कराची शहर का लियारी इलाका एक बार फिर हिंसा की खबरों से दहल उठा। शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी गोली लगने...

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है। गुप्त सूचना...

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार 15 अगस्त के बाद उन उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है।...

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch