AAP प्रवक्ता हरजी मान ने बघाना व नरुड़ गांवों में बाढ़ पीड़ितों को बांटा राशन, जल्द मिलेगा मुआवज़ा

by | Sep 5, 2025 | National

Sep 5, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता और फगवाड़ा विधानसभा हलके के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान लगातार क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को बघाना और नरुड़ गांवों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन वितरित किया।

हरजी मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक सभी इस समय बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी व्यक्तिगत रूप से गांव-गांव जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित परिवारों को नुकसान का मुआवजा देने का आश्वासन दे रहे हैं।

उन्होंने फगवाड़ा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार की तरफ से उन्हें बहुत जल्द मुआवज़े की अदायगी की जाएगी। इसके लिए प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं और अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से अपना काम कर रहे हैं।

इस मौके पर नरिंदर सिंह (प्रधान सरपंच यूनियन फगवाड़ा), निर्मल टूरा (सरपंच नरूड़), देसराज झमट, मेजर सिंह (एसएचओ रावलपिंडी), हरदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक को बचाने उतरे 4 कांवड़िए, गंगनहर के तेज बहाव में सभी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव में बहने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch