मजीठा में आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती, दर्जनों सरपंचों और पंचों ने थामा ‘आप’ का झंडा

by | Aug 7, 2025 | Political

Aug 7, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मजीठा में वीरवार को आम आदमी पार्टी को ज़मीनी स्तर पर बड़ी मजबूती मिली। हलके के विभिन्न गांवों के दर्जनों सरपंच और पंचायत सदस्य आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और वरिष्ठ नेता तलवीर सिंह गिल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
सदस्यता ग्रहण समारोह में सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बदलाव इस बात का संकेत है कि जनता अब पारंपरिक पार्टियों से निराश होकर ईमानदार और विकासपरक राजनीति की ओर रुख कर रही है।

आप में शामिल होने वाले प्रमुख सरपंचों में कांग्रेस और अकाली दल से जुड़े कई जाने-माने नाम शामिल हैं।
सरपंचों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान की ईमानदार सरकार और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
अमन अरोड़ा ने इस अवसर पर तलवीर सिंह गिल को मजीठा से पार्टी का आधिकारिक चेहरा घोषित करते हुए कहा कि क्षेत्र की राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा ही प्राथमिक लक्ष्य होंगे।

अपने भाषण में अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार ने बिना सिफारिश या रिश्वत के सरकारी नौकरियां दी हैं, बिजली और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सुधार किया है और यह सब कुछ जनता के हित में हो रहा है।
उन्होंने माझा क्षेत्र की उपेक्षा करने के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया और लोगों से अपील की कि वे तलवीर गिल को जनता के “सच्चे सेनापति” के रूप में समर्थन दें।

कार्यक्रम के अंत में तलबीर सिंह गिल ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि यह समर्थन मजीठा क्षेत्र में विकास और न्याय की लड़ाई को और मजबूत बनाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch