Phagwara में रहना है तो सावधान ! फगवाड़ा में घूम रहा यह गिरोह

by | Jul 15, 2025 | Crime

Jul 15, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

बड़ी ख़बर पंजाब के फगवाड़ा शहर से है कारण कि अगर आपको फगवाड़ा शहर में रहना है तो रात को भी सावधान रहना होगा कारण कि फगवाड़ा में रात के समय काला कच्छा गिरोह घूम रहा है।

 

गौर हो कि फगवाड़ा की पॉश दशमेश नगर कालोनी, जहां 8 और 9 जुलाई की मध्यरात्रि पश्चात को शंकित काला कच्छा गैंग के 3 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों की हुई मूवमैंट और इनकी सीसीटीवी वीडियो में कैद हुई वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी, लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।

 

जिसका परिणाम यह हुआ कि 14 जुलाई की रात को दशमेश नगर में तब हड़कंप मच गया जब शहर के जाने माने उघोगपति और लघु उघोग भारती फगवाड़ा के पूर्व प्रधान सुबोध सोबती की कोठी में शंकित काला कच्छा गैंग के करीब 6 नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोल दिया। गनीमत यह रही हैं कि सोबती दंपत्ति को मध्यरात्रि पश्चात घर के भीतर हो रही हलचल का समय रहते पता चल गया और वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। इसी मध्य बुलंद हौसलें के साथ गैंग के 6 नकाबपोश लुटेरों ने एक कमरे की ग्रिल तोड़ अदंर पड़ी अलमारी को पूरे इतमिनान से खंगाला। लेकिन मौके से उनको कुछ भी नहीं मिला। संभवत लुटेरों की कोशिश थी कि घर के भीतर हो रही हलचल को सुनने के बाद सोबती दंपत्ति अपने कमरे से बाहर निकले और मौके पर इनका काम तमाम कर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दें घटनास्थल से फरार हो जाए?

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch