मान सरकार की व्यापारियों को राहत, की यह Demand पूरी

by | Jul 9, 2025 | National

Jul 9, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यापारियों से वादा किया था कि वह औद्योगिक क्रांति से जुड़े 12 मुद्दों का समाधान करेंगे। इनमें से 2 मुद्दों का समाधान हो गया है। उन्होंने बताया कि सभी लीजहोल्ड प्लॉटों के लिए एक पूरी पॉलिसी लाई गई है।

 

उन्हें फ्रीहोल्ड में बदल दिया गया है। इसकी फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। वहीं जो प्लॉट बिक चुके हैं, उन पर केवल 5 प्रतिशत कलेक्टर रेट लगेगा। ऐसा कर व्यापारियों की पुरानी मांग को पूरा कर दिया गया है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि अगर लुधियाना के फोकल पॉइंट में किसी के पास 500 गज का प्लॉट था तो उसे आज की तारीख में लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में बदलने पर भारी फीस देनी पड़ती थी।

 

वहीं नई पॉलिसी में सिर्फ 10 लाख रुपये देकर प्लॉट लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में बदल दिया जाएगा। इस मौके पर मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सरकार द्वारा गठित एक कमेटी ने फ्रीहोल्ड प्लाटों पर लागू होने वाले बदलावों का प्रस्ताव किया। संशोधित नीति के अनुसार औद्योगिक प्लाटों के आरक्षित मूल्य में 12.5 प्रतिशत तबादला खर्चा लागू होगा। उन्होंने कहा कि इस नई नीति का उद्देश्य औद्योगिक प्लाटों के प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना और आवंटियों के बीच मुकदमेबाजी को कम करना है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch