Phagwara में गोलियों की ठाह ठाह, मोटरसाईकल सवार युवकों ने दिया अंजाम

by | Jul 9, 2025 | Crime

Jul 9, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

फगवाड़ा के गांव भाखडियानां  में आज देर शाम तब भारी दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात नकाबपोश शूटरों ने एक व्यक्ति पर देखते ही देखते गोलियां चला दी। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान परमजीत सिंह वासी गांव भाखडियानां पुलिस थाना रावलपिंडी फगवाड़ा के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने घटनास्थल पर दो गोलियां चलाईं जिसमें से एक गोली परमजीत सिंह की जांघ में लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।

 

मामले की जांच कर रहे फगवाड़ा के डीएसपी भारत भूषण ने गांव भाखडियानां में हुई फायरिंग की आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए बताया  कि गोली लगने से परमजीत सिंह घायल हुआ हैं जिसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस की अब तक की जांच में मामला संपत्ति को लेकर विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह सिर्फ प्रारंभिक जांच हैं। उन्होंने बताया कि गोलीकांड में शामिल अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के बारे में पुलिस को मौके से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की जांच कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि मामले में शामिल आरोपी शूटरों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। खबर लिखे जाने तक जहां गांव भाखडियानां में देर शाम हुई फायरिंग को लेकर लोगों और गांववासियों में भारी डर और दहशत का माहौल है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch