3 दिन से लापता नौज़वान की जालंधर पुलिस थाने में मिली लाश

by | Jul 8, 2025 | Crime

Jul 8, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बड़ी ख़बर जालंधर देहात के थाना शाहकोट से आ रही है जहां पर उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे से एक युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी गांव बाजवा कलां (शाहकोट) के रूप में हुई है।

 

गुरभेज सिंह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका था और पिछले कुछ महीनों से शाहकोट थाने में चाय-पानी पिलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को गुरभेज सिंह रोज की तरह थाने गया था, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

 

तीन दिन तक थाने के कर्मचारियों को भी उसकी कोई खबर नहीं थी। रविवार को देर रात थाने में अचानक बदबू फैलने पर जब पुलिसकर्मी छत पर बने कमरे में पहुंचे, तो वहां गुरभेज सिंह का शव पड़ा मिला। शव तीन दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था।

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नकोदर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कलानौर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल पर कथित तौर पर ग्रेनेड हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। प्राप्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch