कहीं गुस्से का ज्वालामुखी ना फूट जाए Phagwara में, मामला बरामद हुए गौ मांस का

by | Jul 4, 2025 | National

Jul 4, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बीते दिनी पंजाब के चर्चित शहर फगवाड़ा में ज्योति वैष्णो ढाबे से बरामद हुए भारी मात्रा में गौ मांस के मामले में पूरा फगवाड़ा इस समय ज्वालामुखी की आग बना हुआ है और वह गुस्से का ज्वालामुखी किसी समय भी फ़ट सकता है।

 

गौर हो कि बीते दिनी विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा फगवाड़ा गोराया नैशनल हाईवे पर स्थित ज्योति वैष्णो ढाबे पर से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया है जो कि बताया ज़ा रहा है कि उस जगह से पैक होकर विभिन्न राज्यों में भेज़ा जाता था। जिसके बाद से ही मौके पर से 6 के करीब मुस्लिम लोगों को भी गिरफ्तार किया गया जोकि इस घिनौने काम को अंजाम दे रहे थे।

 

जिसके बाद फगवाड़ा पुलिस ने उन लोगों के साथ साथ फगवाड़ा के रहने वाले बब्बू पुत्र राम लाल वासी बसंत नगर, विजय कुमार पुत्र राम लाल वासी बसंत नगर व ज्योति ढाबे के मालिक जिसको फिलहाल नाम के साथ नामज़द नहीं किया गया पर मामला दर्ज कर लिया गया था। कारण कि चर्चा का विषय बना था कि होशियारपुर रोड पर स्थित एक हड्‌डा रोढ़ी पर गौं वंश को काटा ज़ाता था और उक्त ढाबे पर पैक कर विभिन्न राज्यों में भेज़ा जाता था।

 

इस सारे मामले के बाद से ही फगवाड़ा के हिंदू संगठनों के साथ साथ गौ वंश में आस्था रखने वाले लोगों का पारा सातवें आसमान पर चड़ा हुआ है और वो लोग इस सारे मामले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग ऊठा रहे है, इतना ही नहीं फगवाड़ा के कुछेक सोशल मीडिया ग्रुपों में तो नशा तस्करों की तर्ज पर इनके घर पर भी बुलडोज़र चलाने की मांग ऊठ रही है।

 

ऐसे में जिस कदर प्रशासन द्वारा इस मामले में आरोपियों को पकड़ने में देरी की ज़ा रही है उस से फगवाड़ा वासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच रहा है जोकि किसी भी समय एक ज्वालामुखी बन कर फूट सकता है, कारण कि हिंदू संगठनो के साथ साथ सिक्ख जत्थेबंदियों ने भी इस सारे प्रकरण का रोष मनाया है और वो भी आरोपियों को सज़ा दिलाने की मांग कर रहे है।

 

पुलिस के आला अधिकारियों का ना पहुंचना भी ख़ड़े कर रहा कई सवाल

 

वहीं फगवाड़ा जैसे चर्चित शहर जहां की आग पिछले समय में देखा जाए तो सुलग कर हमेशा ही पूरे पंजाब में धमाका करती है उस शहर में इतने बड़े पैमाने में मिले गौ मांस के बाद जिले के कई आला अधिकारी दो दिन बाद तक भी मौके का दौरा करने नहीं पहुंचे जोकि अंदर ही अंदर कई तरह के सवालों को पैदा कर रहे है, क्योंकि पहले आम तौर पर देखा गया है कि फगवाड़ा में इस कदर का कोई कांड होता था तो आला अधिकारी पहल के आधार पर फगवाड़ा में पहुंच ज़ाते थे, लेकिन इस बार आला अधिकारियों का ना पहुंचना भी कहीं ना कहीं लोगों को खटक रहा है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

मोगा में दिन-दहाड़े सरपंच पर गोलियां बरसीं, बाघापुराना में फायरिंग से फैली दहशत

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने मौजूदा सरपंच हैपी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

गुरदासपुर में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, 2 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो सब-तहसील काहनूवान में तैनात था। विजिलेंस ब्यूरो रेंज...

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ बना विवाद की वजह, अश्लील शब्दों और वीडियो सीन पर मचा बवाल

मशहूर रैपर बादशाह का नया गाना ‘Tateeree’ रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। यह गाना 1 मार्च...

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना में 119 एटीएम से हाईटेक ठगी का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के लुधियाना में साल 2021 के दौरान एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर किए गए बड़े स्तर के फ्रॉड मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित करीब 119 एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर शातिर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। अब...

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पटियाला में भीषण सड़क हादसा, PRTC बस-टिपर और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नाभा-अमलोह मेन रोड पर गांव लुबाना के पास तेज रफ्तार टिपर, PRTC बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch