सुशील चम ने हरजी मान को हलका इंचार्ज बनने पर दी शुभकामनाएं

by | Jun 28, 2025 | News

Jun 28, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के नवनियुक्त इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान और हलका सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल का आज क्लासिक ट्रैवल्ज के जी.टी. रोड फगवाड़ा स्थित कार्यालय पहुंचने पर ट्रैवल एजेंसी के मालिक सुशील चम (बॉबी), समूह स्टाफ एवं सिनेमा रोड मार्किट एसोसिएशन के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सुशील चम ने हरनूर सिंह मान को हलका इंचार्ज बनने पर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि हरजी मान एक युवा नेता हैं और फगवाड़ा वासियों को उनसे बहुत अपेक्षाएं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे भी अपने पिता जोगिन्द्र सिंह मान की तरह फगवाड़ा की बेहतरी और विकास के लिये उत्कृष्ट योगदान देंगे। इस दौरान सिनेमा रोड मार्किट एसोसिएशन के प्रधान हरबंस लाल ने हलका सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल और हरजी मान को मार्किट से संबंधित समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की अपील की। प्रधान हरबंस लाल ने बरसात के मौसम को देखते हुए जीटी रोड सर्विस लेन और सिनेमा रोड पर होने वाले जलभराव की समस्या दूर करने और समय रहते सीवरेज की सफाई करवाने की अपील की।

डा. चब्बेवाल एवं हलका इंचार्ज हरजी मान ने मार्किट से संबंधित सभी समस्याओं को शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बलबीर सिंह, हरजिंदर माही, गुरमीत सिंह सच्चर, वरिंदर पिंदी, तरसेम कलसी, विक्की उप्पल, नवीन पासी, धर्मजीत कंडा, नितिन कपूर, एन्ज चम आदि उपस्थित थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch