ड्राइविंग टेस्ट नियमों में बड़ा बदलाव, लाईसेंस बनवाने वाले दें ध्यान

by | Jun 14, 2025 | States

Jun 14, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब सरकार ने ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और एजैंट-रहित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। ट्रांसपोर्ट विभाग के एन.आई.सी. पोर्टल में एक नई अपडेशन लागू की गई है, जिसके तहत अब कोई भी वाहन चाहे वह दोपहिया हो या चारपहिया, एक ही दिन में केवल एक बार ड्राइविंग टैस्ट के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा।

यह महत्वपूर्ण बदलाव राज्यभर के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टैस्ट सैंटरों में लागू किया गया है। इस नियम के लागू होते ही अब यह संभव नहीं होगा कि एक ही वाहन का कई बार इस्तेमाल करके अलग-अलग आवेदकों को टैस्ट दिलवाया जाए। इस नए नियम के तहत यदि कोई आवेदक अपने ड्राइविंग टैस्ट के लिए किसी विशेष वाहन का उपयोग करता है तो वही वाहन उस दिन किसी अन्य आवेदक के ड्राइविंग टैस्ट के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। सिस्टम उस दूसरे ट्रैक टैस्ट को ऑटोमेटिक रिजैक्ट कर देगा।

यह व्यवस्था दोपहिया और चार-पहिया दोनों श्रेणियों के वाहनों पर समान रूप से लागू होगी। इसका उद्देश्य लाइसैंस प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना, फर्जीवाड़ा रोकना और असली आवेदकों को प्राथमिकता देना है।

आखिर ट्रांसपोर्ट विभाग ने क्यों उठाया यह कदम?

इस बदलाव की प्रमुख वजह फर्जीवाड़े की बढ़ती शिकायतें रही हैं। ऑटोमेटिड ड्राइविंग टैस्ट सैंटरों के बाहर एजैंटों की सक्रियता लगातार प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। इन एजैंटों के पास खुद के वाहन होते थे, जिन्हें वे पैसे लेकर उन आवेदकों को उपलब्ध कराते थे, जिनके पास खुद का वाहन नहीं था। ऐसे में एक ही वाहन का दिन में कई बार अलग-अलग लोगों द्वारा इस्तेमाल होता था, जिससे न केवल सिस्टम की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगता था बल्कि आवेदकों से भी मोटी रकम ऐंठी जाती रही है। इस नई प्रणाली के तहत अब प्रत्येक वाहन का एक यूनिक उपयोग रिकॉर्ड होगा और एक बार ट्रैक पर उपयोग हो जाने के बाद उसी दिन उसका दोबारा प्रयोग नहीं हो सकेगा।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

मोहाली से सीएम मान का युवाओं को संदेश: नौकरी ढूंढने नहीं, देने वाले बनो

भगवंत सिंह मान ने पंजाब के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही...

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में फायरिंग से सनसनी: कपिल शर्मा से जुड़े कैफे के पास हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कनाडा में उनके कैफे के नजदीक फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, “चाय सुट्टा बार” नामक कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। यह कैफे कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बिल्कुल पास स्थित बताया जा रहा...

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

लुधियाना में AAP का प्रदर्शन: गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटाघर पर विरोध

आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज लुधियाना के घंटाघर चौक पर एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह...

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर रोड हादसा: कार में रजनीश के साथ थी युवती, पहचान का रहस्य सुलझा

भरवाई-होशियारपुर सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक रजनीश के साथ कार में एक युवती भी सवार थी, जिसकी पहचान को लेकर बना रहस्य अब लगभग सुलझ गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार खाई में गिर गई थी,...

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

पंजाब ने रचा इतिहास: जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, देश में विकास दर में अव्वल

हरपाल सिंह चीमा ने ऐलान किया कि पंजाब ने अप्रैल 2026 में जीएसटी कलेक्शन के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य ने जीएसटी लागू होने के बाद अब तक की सबसे अधिक मासिक वसूली दर्ज करते हुए देश में विकास दर में भी पहला स्थान हासिल किया है। वित्त मंत्री के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch