पंजाब में Mask को लेकर ज़ारी हुआ आदेश

by | Jun 14, 2025 | News

Jun 14, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

 पंजाब में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। पंजाब में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 35 से ज्यादा हो गई है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने राज्य में एडवाइजरी जारी की है।  बता दें कि, पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है।

क्या करें :

बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बीमार और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी।

इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मास्क पहनने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल, टिश्यू से ढकें।

बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो मास्क पहनें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

क्या करें

बिना हाथ धोए अपने चेहरे, मुंह या आंखों को न छुएं।

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।

लक्षण दिखने पर खुद से कोई दवाई न लें, हमेशा डाक्टरों की सलाह से ही दवा लें।

भीड़ वाला स्थानों या फिर हवादार स्थानों से बचें, खास करके अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है।

 

 

आपको बता दें कि, पंजाब में सबसे अधिक एक्टिव केस लुधियाना से सामने आए हैं। जिले में अब तक 23 नए मामले सामने आ चुके हैं। गत दिन भी 2 नए मरीज सामने आए हैं, जिनकी आयु 39 तथा 40 वर्ष है। दोनों मरीज शहरी इलाकों के रहने वाले हैं। जिला नोडल अफसर डा. शीतल नारायण ने बताया कि अब तक महानगर में कोरोना के 31 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19 मरीज ठीक हो चुके हैं। 10 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch