नशा मुक्ति पंजाब यात्रा को लेकर होशियारपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान

by | May 17, 2025 | States

May 17, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल गांव जलालपुर के सचिन पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की शुरूआत की। इस अवसर पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं। इसके साथ ही भगवंत मान ने कहा कि पानी के लिए धक्का कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

अपने संबोधन के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए भगवंत मान ने कहा कि होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के संगरूर, कपूरथला और होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जिनका काम शुरू हो चुका है। नशे के प्रति जागरूक करते हुए भगवंत मान ने कहा कि अगर घर में कोई नशे का आदी है तो सबसे ज्यादा परेशानी महिला को होती है, क्योंकि उसे घर चलाना होता है। महिलाएं जानती हैं कि नशीले पदार्थ घर को नष्ट कर देंगे। इस दौरान सी.एम. भगवंत मान ने पिछली सरकारों पर जुबानी हमले भी किए। उन्होंने कहा कि जिनके घरों में सोने के नल लगे हैं, उन्हें पानी की कीमत का अंदाजा नहीं है।

 

पानी के मुद्दे पर बोलते हुए सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि पानी के कारण उन्हें करीब 3-4 बार नंगल जाना पड़ा। वह पंजाब के पानी के लिए सड़कों पर और कानूनी तौर पर भी लड़ेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे फट्टे उठाने को फिर रह हैं, जबकि वह फट्टे नीचे करने के लिए जाता हूं। अगर कोई पानी के लिए मजबूर करेगा तो वह उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब का पानी किसी और को नहीं देना। साथ ही उन्होंने कहा कि सरपंच साहब ने गांव में खेल के मैदान, संपर्क सड़कों सहित कई अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है, जिनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को नशा मुक्ति के संबंध में शपथ भी दिलाई।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch