
पिछले कुछ दिनों से चल रहे तनाव भरे माहौल के बीच अभी अभी एक राहत भरी ख़बर सामने आई है। वो राहत भरी ख़बर है कि भारत और पाकिस्तान में चल रहे युद्व पर विराम लग गया है , दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल सीज़फायर (युद्धविराम) पर सहमति जता दी है। यह समझौता पाकिस्तान की पहल पर शुरू हुई सैन्य वार्ता और अमेरिका की मध्यस्थता से संभव हो पाया है।
इस संबंधी अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ज़ानकारी सांझी की है, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते पर खुशी जताते हुए कहा, “यह कदम दक्षिण एशिया में स्थिरता और शांति बहाल करने की दिशा में एक अहम प्रगति है। दोनों देशों ने कॉमन सेंस और परिपक्वता का परिचय दिया है।” ट्रंप ने बताया कि यह सहमति वाशिंगटन में हुई लंबी रात की कूटनीतिक बातचीत के बाद बनी।









