मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोती नगर से ‘आप’ उम्मीदवार शिव चरण गोयल के लिए किया रोड शो

by | Jan 17, 2025 | News

Jan 17, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार शिव चरण गोयल के समर्थन में मोती नगर में एक बड़ा रोड शो का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जो निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के अपार समर्थन को दर्शाता है।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने मतदाताओं से आम आदमी पार्टी के लिए शानदार जीत सुनिश्चित करके 5 फरवरी को दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली इतिहास लिखने की कगार पर है। आपके भारी समर्थन ने पहले ही बता दिया है कि शिव चरण गोयल विजयी होंगे। वह आप में से एक हैं और आपके संघर्षों व आकांक्षाओं को समझते हैंं।

आप की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, मान ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि आपके भाई के रूप में काम किया है। उनके नेतृत्व में दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे में बदलाव आया है। महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा करती हैं और आम लोगों को मुफ्त बिजली और पानी मिलता है। यह काम की राजनीति है जिसका प्रतिनिधित्व आम आदमी पार्टी करती है।

मान ने पंजाब के अपने काम बताए और कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत घरों में शून्य बिजली बिल आता है। तीन साल से भी कम समय में बिना किसी रिश्वत या पक्षपात के 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक, अत्याधुनिक अस्पताल और अच्छे सरकारी स्कूल अब एक वास्तविकता है। इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मान ने कहा, ”भाजपा को हर जगह ‘अबकी बार…’ जैसे नारे लगाती है, लेकिन वे इसे दिल्ली में कहने से बचते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि यहां उनके लिए कोई मौका नहीं है। वहीं कांग्रेस शून्य सीटों का अपना रिकॉर्ड इस बार भी भी कायम रखेगी।

उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं को “मुफ़्त की रेवड़ी” कहने के लिए भाजपा की आलोचना की, जबकि अब वे खुद अपने घोषणापत्र में नकद लाभ का वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल लोगों को राहत देते हैं, तो वे इसे मुफ्तखोरी कहते हैं। लेकिन जब बीजेपी ऐसा करती है तो इसे अपना कर्तव्य बताती है। वे इसे जो चाहें कहें, लेकिन सच तो यह है कि आम आदमी पार्टी जन कल्याण के लिए काम करती है, व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं।

मान ने मतदाताओं को विभाजनकारी और भ्रष्ट राजनीति को अस्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा, “केवल आम आदमी पार्टी ही विकास और ईमानदार शासन के लिए खड़ी है। इसलिए 5 फरवरी को सिर्फ झाड़ू का बटन ही दबाना, दूसरे विकल्पों की तरफ देखना भी मत।”

आप उम्मीदवार शिव चरण गोयल ने मोती नगर के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सीएम मान को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

पंजाब से हिमाचल जाने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! गाड़ियों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास

हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए आने वाले समय में सफर महंगा हो सकता है। रूपनगर (रोपड़) जिला परिषद ने जिले की सीमा से होकर हिमाचल प्रदेश जाने वाली सड़कों पर इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स (टोल टैक्स) लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। हालांकि यह...

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

“घायल छात्रों से अस्पताल में मिले केजरीवाल, थाने पहुंचकर पूछा- कितने लोग हिरासत में? मोदी सरकार पर बोला तीखा हमला”

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पूरे दिन अस्पतालों, पुलिस थानों और जंतर-मंतर के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से मुलाकात की, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में...

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

अमृतसर में ड्रग माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार: 40 तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार, बॉर्डर नेटवर्क हिला

सीमा पार से संचालित ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमृतसर रूरल पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को सीमा पार से सक्रिय...

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक पर बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से धक्का-मुक्की पर भड़के बलविंदर धालीवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अधिकारी एवं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है।...

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

“युवा और किसान दोनों सड़कों पर, BJP सिर्फ लाठी और बैरिकेड से दे रही जवाब”: बलतेज पन्नू का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और किसानों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch