
इस समय की बड़ी ख़बर जालंधर से यहां पर प्रशसन की कारवाई के बाद इमीग्रेशन सेंटरों के मालिकों में कोहराम सा मच गया है। कारण कि जालंधर प्रशासन ने बड़ी कारवाई करते हुए 50 इमीग्रेशन सैंटरों के लाईसेंस रद्द किए है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इन फर्मों ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद अपने लाइसेंस को रिन्यू नहीं करवाया है। फर्मों द्वारा नोटिस का जवाब नहीं देने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस रद्द कर दिए है।












