
आज़कल सोशल मीडिया पर कुछ रीलें बड़ी वायरल हो रही है जिसमें दावा किया ज़ाता है कि उनके सैलून से दवाई लगवाने वाले लोगों के बाल दोबारा से आ रहे है या फिर उनकी ग्रोथ अच्छे से हो रही है।
इन रीलों को देखकर ना ज़ाने कहां कहां से लोग अपने गंजेपन का ईलाज़ करवाने के लिए उन सैलूनों में पहुंच भी रहे है, लेकिन अगर ऐसी रीलें देखकर आप भी अपने गंजेपन का ईलाज़ करवाने के लिए ज़ा रहे है तो इस ख़बर को ज़रा ध्यान से पढ़ लें। कारण कि बीते दिनी पंजाब के संगरूर शहर के एक धार्मिक स्थान पर कैंप लगा कर दवाई लगाने का ऐलान किया गया था।
जिसके बाद वहां भारी संख्या में लोग दवाई लगवाने के लिए पहुंच भी गए। लेकिन दवाई लगवाने के कुछेक घंटो के बाद जब लोगों ने अपने सिर को धोया तो काफ़ी लोगों की आंखों में काफ़ी ज्यादा जलन होने लगी। जिसके बाद उन्हें ईलाज़ के लिए सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूत्रों की मानें तो गंजेपन के इस ईलाज़ का शिविर पंजाब के खन्ना शहर के एक मशहूर सैलून मालिक द्वारा लगाया गया था जोकि सोशल मीडिया पर गंजेपन की दवाई को लेकर काफ़ी चर्चा में भी है।









