बड़ी ख़बर : पाकिस्तानी DON ने जालंधर में करवाया ग्रेनेड हमला, बना दहशत का माहौल

by | Mar 16, 2025 | Crime

Mar 16, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के जालंधर शहर से आ रही है जहां पाकिस्तानी DON के द्वारा ग्रेनेड हमला करवाया गया है।

 

मिली ज़ानकारी के अनुसार यह ग्रेनेड हमला जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर में रहने वाले एक Youtuber के घर पर हुआ है जोकि हिंदू विचारधारा के साथ जुड़ा हुआ है, बताया ज़ा रहा है युवक के द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी की गई  थी जिसके बाद पाकिस्तान में रहने वाले डॉन शहजाद भट्टी ने गुस्से में आकर यह हमला करवाया है। जिसकी जिम्मेवारी खुद डॉन शहजाद भट्टी द्वारा वीडियो वायरल कर ली गई है।

 

वहीं घटना की सूचना  मिलते ही जालंधर देहाती पुलिस के एस.एस.पी.  गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक ग्रेनेड बरामद किया है। ग्रेनेड की पिन बाहर थी। किसी कारणवश ग्रेनेड फटा नहीं, जिससे लोगों की जान बच गई। जारी की वीडियो में शहजाद भट्टी ने दावा किया है कि जालंधर में ग्रेनेड हमले को उसने अंजाम दिया है। यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि वह मेरे इस्लाम, मेरे काबा, मेरे पैगम्बरों को गाली दे रहा था। ये लोग सोच रहे थे कि वह उनकी इस हरकत को भूल गए हैं। अगर इस बार वह बच गया होगा तो वह दोबारा हमला करेंगे। पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने पुलिस को कहा है कि अगर वह चाहते हैं कि  माहौल खराब न हो तो वह उसकी गिरफ्तारी करें नहीं तो यह कार्रवाई ऐेसे ही जारी रहेगी। उसने कहा कि उसके पास सूबत भी है, वह देने के लिए तैयार हैं। अगर कोई धर्म के बारे में बोला तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे सजा मिलकर ही रहेगी। जिसने जो करना है कर लें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch