जंग नशे के खिलाफ़, पुलिस ने तस्करों के घरों पर चलाया पीला पंजा

by | Mar 2, 2025 | Crime

Mar 2, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जहां जंग जारी है, वहीं लगातार बुलडोजर कार्रवाई भी की जा रही है। अब फिल्लौर में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। फिल्लौर के खानपुर गांव और गांव मंडी में नशा तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाया गया है। जे.सी.बी. मशीसन से नशा तस्करी से अर्जित धन से बने मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर ग्रामीण जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अप्परा इलाके के 2 गांवों खानपुर व गांव मंडी में एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख, एस.पी.डी. मुख्तियार राय के नेतृत्व में डी. एस.पी. फिल्लौर  सरवन सिंह बल, एस.एच.ओ. फिल्लौर संजीव कपूर और सब इंस्पेक्टर साहिब मीत सिंह चौकी इंचार्ज अप्परा की टीम ने दो नशा तस्करों के घरों को जे.सी.बी. मशीन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

 

इस अवसर पर पंचायत विभाग से सुखजिंदर सिंह कार्यकारी पंचायत अधिकारी फिल्लौर, सुरजीत सिंह पंचायत सचिव खानपुर, रमनदीप सिंह पंचायत सचिव मंडी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख, डी.एस.पी. फिल्लौर सरवन सिंह बल, एस.एच.ओ. फिल्लौर थाना प्रमुख संजीव कपूर ने बताया कि गांव खानपुर निवासी दलवीर सिंह का बेटा जसवीर सिंह उर्फ शीरा पिछले काफी समय से नशा तस्करी में संलिप्त है। उसके खिलाफ पहला मामला 2007 में दर्ज किया गया था तथा उसके खिलाफ कुल 3 मामले दर्ज हैं तथा उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

 

पंजाब सरकार व उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंचायत विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपियों ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करके नशा तस्करी से अर्जित धन से मकान बना लिया था, जिसे गिरा दिया गया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch