
इस समय की बड़ी खबर जालंधर के देहाती ईलाके थाना महितपुर से आ रही है, जहां पर असली पुलिस अधिकारियों ने एक नकली पुलिस अधिकारी को नकली पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। मिली ज़ानकारी के अनुसार उक्त नकली पुलिस वाला जिसकी पहचान नकोदर के उंगी गांव निवासी करम चंद के बेटे अंश गिल के तौर पर हुई है।
बताया ज़ा रहा है कि उक्त आरोपी अपनी गाड़ी नंबर पी बी -10-वी एस -6706 पर थानेदार लिखा कर घूमता था जिसके बारे में पुलिस को ज़ानकारी मिली तो पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त युवक को काबू किया , जिसके बाद आरोपी युवक पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब तो नहीं दे पाया लेकिन आरोपी युवक के पास से पुलिस का नकली आई डी कार्ड और एक नकली पिस्तौर जरूर बरामद हो गई।
ज़ानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने आप को पुलिस वाला शो कर टोल टैक्स बैरियर से निशुल्क अपनी गाड़ी को निकालता था और साथ ही पुलिसिया रौब भी दिखाता था। जिसके बाद अब जालंधर देहाती के थाना महितपुर की पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर अगली कारवाई को शुरू कर दिया है।









