गांधी नगर में सांसद राघव चड्ढा के विशाल रोडशो में उमड़ी हजारों की भीड़

by | Jan 28, 2025 | National

Jan 28, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने आज गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रोडशो का आयोजन किया। गांधी नगर सीट से आम आदमी प्रत्याशी दीपू चौधरी के समर्थन में आयोजित इस रोडशो में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। रोडशो में समर्थकों का यह जोश और समर्थन देखने लायक था। रोडशो में हजारों लोगों की उमड़ी भीड़ बता रही है कि आगामी विधानसभा चुनावों में आठ फरवरी को मतगणना वाले दिन आम आदमी पार्टी को भारी जनादेश मिलने वाला है।

रोडशो के दौरान “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के बीच सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग आम आदमी पार्टी के समर्थन में सामने आए हैं। गांधी नगर की जनता ने हमेशा विकास और ईमानदारी की राजनीति का समर्थन किया है। लोगों की भीड़ बता रही है कि जनता ‘आप’ और अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने वाली है। जो पार्टी सकारात्मक एजेंडा और अपने काम का खाका लेकर आती है, जनता उसे ही चुनती है। उन्होंने कहा,
आज इस रोडशो में उमड़ी भीड़ यह साफ संकेत देती है कि जब 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, गांधी नगर विधानसभा वह सीट होगी जिसे आप बड़ी जीत के साथ अपने नाम करेगी।”

राघव चड्ढा ने अपील की, “किसी भी ‘आलतु-फालतू’ को वोट मत देना। 5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर भाई दीपु चौधरी को जिताएं। यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और गांधी नगर का प्यार हमेशा अरविंद केजरीवाल के साथ रहा है। दीपु चौधरी आपके बीच का ही एक व्यक्ति है। मुझे भरोसा है कि आप हमें मौका देंगे और हम मिलकर आपकी हर समस्या का समाधान करेंगे।”

“पांच तारीख का दिन होगा, झाड़ू चुनाव चिन्ह होगा”
इस भव्य रोडशो के दौरान सांसद राघव चड्ढा पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से मुखातिब हुए और उन्हें ‘आप’ के एजेंडे और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पांच तारीख का दिन होगा, झाड़ू चुनाव चिन्ह होगा।” वहीं महिला मतदाताओं को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा बोले, “इस बार महिलाओं की जिम्मेदारी ज्यादा है। अपने भाई अरविंद केजरीवाल को फिर से जीत दिलाएं, जिससे हर महीने 2100 रुपये मिलें और दिल्ली को बेहतर बनाया जा सके।” इस रोडशो में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और परिवहन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में जो बदलाव आए हैं, वे अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि गांधी नगर की जनता ने हमेशा विकास और ईमानदारी की राजनीति को समर्थन दिया है और इस बार भी वही इतिहास दोहराया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के सकारात्मक एजेंडे पर जोर
सांसद राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार के चुनाव में अपने सकारात्मक एजेंडे के साथ मैदान में उतरी है। पार्टी ने जनता के साथ किए गए वादों को प्राथमिकता दी है और हर स्तर पर ईमानदार शासन की मिसाल पेश की है। इस रोडशो से न केवल गांधी नगर में, बल्कि पूरे दिल्ली में एक नया जोश भरने का काम हुआ है।

उन्होंने कहा, आप सरकार के शिक्षा मॉडल को दिल्ली की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। उन्होंने कहा, “हमने सरकारी स्कूलों का स्तर इतना ऊंचा किया है कि आज प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। यही नहीं, मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रही है।”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जनता से आह्वान किया कि वे आगामी चुनाव में ‘आप’ के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं और दिल्ली में विकास की राजनीति को मजबूती प्रदान करें।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

Punjab Board Result 2026: CM भगवंत मान ने छात्रों को दी बधाई, बोले- मेहनत ही सफलता की असली कुंजी

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री भगवंत...

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

अमृतसर में सख्ती: बकाया न भरने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन ब्लैकलिस्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अमृतसर में परिवहन विभाग ने बकाया राशि और लंबित चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में कई वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और अब इनके खिलाफ जब्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस संबंध...

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

“कलाकार को मोहरा नहीं बनाना चाहिए” — दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर बोले CM मान

पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर कथित फायरिंग मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को राजनीति का मोहरा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कलाकार का...

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

15 दिन तक मलेशिया में फंसा रहा जालंधर का युवक, आखिरकार सुरक्षित लौटा भारत

पंजाब के जालंधर का एक युवक 15 दिनों तक मलेशिया में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आया। युवक की वापसी राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से संभव हो सकी। जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी आकाश न्यूजीलैंड से भारत लौट रहा था। इसी दौरान यात्रा और...

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पुरानी रंजिश में युवती बनी गैंग की सरगना, पड़ोसी के घर पर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पंजाब के लुधियाना में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch