Dubai से चल रहा था पंजाब में अवैध कारोबार, पुलिस ने किया खुलासा

by | Jan 10, 2025 | Crime

Jan 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले एक अंतर्राष्टरीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर के सी.आई.ए. स्टाफ ने दुबई से संचालित पाकिस्तान आधारित हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है, जोकि तरनतारन के गांव हवेलियां का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 अत्याधुनिक पिस्तौले बरामद की हैं। इसके अलावा चार जिंदा कारतूस व एक एक्टिवा भी जब्त की है।

इस बारे जानकारी देते डी.जी.पी. गौरव यादव  ने बताया कि पुलिस को यह विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दुबई में मनजोत उर्फ मन्नू पाकिस्तान के रास्ते हथियारों की तस्करी पंजाब में कर रहा है। जिसके बाद सी.आई.ए. टीम अमृतसर ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी गुरप्रीत को उस समय काबू कर लिया गया, जब वह हथियारों की खेप लेकर जा रहा था। जांच में पता चला है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना मनजोत सिंह है जो दुबई से इस कारोबार को चला रहा है। मनजोत बार्डर के रास्ते ड्रोन के माध्यम से हथियारों की तस्करी अलग-अलग जगहों पर करता था। वहीं अब पुलिस द्वारा इस मामले में और भी छापेमारियां की जा रही हैं ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch