पंजाब में Registry करवाने वालों की लगी मौज़, सरकार ने की यह घोषणा

by | Dec 27, 2024 | States

Dec 27, 2024 | States

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में रजिस्ट्री कराने वालों के लिए अहम खबर  है। दरअसल, पंजाब सरकार ने एन. ओ.सी. की  शर्त खत्म करने के बाद रजिस्ट्री करने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन कुछ शातिर लोग दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर सरकार के आदेशानुसार  रजिस्ट्री कराने का प्रयास कर रहे हैं।इसको लेकर साहनेवाल सब-रजिस्ट्रार कार्यालय ने लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अब जो भी व्यक्ति 500 ​​गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने साहनेवाल सब-रजिस्ट्रार कार्यालय आएगा, उसे अब अपने प्लॉट का पुराना बयाना,  जो 31 जुलाई तक हुआ होगा, कि असल कॉपी साथ लगानी होगी, और जिस व्यक्ति ने जिस रजिस्ट्री मालिक से प्लॉट खरीदा है, उसे अब असल रजिसट्री को तहसील में साथ लाना होगा, नहीं तो उक्त व्यक्ति  की रजिस्ट्री नहीं की जाएगी।

 

साहनेवाल सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में कई लोगों द्वारा सरकारी दस्तावेजों पर कटिंग करके 31 जुलाई के समय के अंदर रजिस्ट्री करवाने के प्रयास किए गए, लेकिन सब-रजिस्ट्रार कार्यालय साहनेवाल के कर्मचारियों द्वारा रजिस्ट्री नहीं की गऑई है।  सब-रजिस्ट्रार कार्यालय ने अब रजिस्ट्री कराने आए लोगों को प्लॉट के बयाने और प्लॉट की रजिस्ट्री की असल कॉपी साथ दिखाने के बाद ही  अब प्लॉट की रजिस्ट्री करने का ऐलान किया है। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय साहनेवाल के रजिस्ट्री क्लर्क गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर बहसबाजी करने पर उतर आए है , क्योंकि रजिस्ट्री करवाने के लिए कुछ  चलाक एजेंट प्लॉट के बयाने और प्लॉट की रजिसट्री की फोटो कॉपी लगाकर रजिस्ट्री करवाना चाहते है।

 

फोटो कॉपी में भारी खामियां दिखाई दे रही हैं, इसके तहत जब उन लोगों से मूल दस्तावेज दिखाने को कहा जाता है, जिससे तहसील का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मूल दस्तावेज अपने साथ तहसील में अवश्य लाना होगा, ताकि रजिस्ट्री कराते समय उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश के दो आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आरोपियों को मलेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी...

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का SI गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक...

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, संगीता धीर ने उठाए बड़े सवाल

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस की प्रधान संगीता धीर ने नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और सामने आई अनियमितताओं को बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के लाखों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch