शहीदी दिनों में श्री फतिहगढ़ साहिब ज़ाने वाले जरूर पढ़े यह खबर

by | Dec 26, 2024 | States

Dec 26, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अतुल्य शहीदी की याद में 25 से 27 दिसम्बर तक हो रही शहादत सभा दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को मुख्य रखते हुए यातायात के परिवर्तनीय प्रबंध किए गए हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाया जा सके। यह जानकारी सांझी करते जिला पुलिस प्रमुख डा. रवजोत ग्रेवाल ने शहादत सभा के ट्रैफिक प्रबंधों सम्बन्धित बातचीत करते सांझी की। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि पटियाला, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, अमलोह, खन्ना और लुधियाना जाने के लिए ट्रैफिक टी. प्वाइंट बडाली आला सिंह से बरास्ता हंसाली साहिब से नबीपुर से जी.टी. रोड, जबकि पटियाला, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, अमलोह, खन्ना और लुधियाना जाने के लिए हैवी ट्रैफिक टी-प्वाइंट बडाली आला सिंह से बरास्ता बीबीपुर-ब्रास से राजिन्दरगढ़ से जी.टी. रोड होकर जा सकती है।

उन्होंने बताया कि पटियाला, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, अमलोह, मलेरकोटला, खन्ना और लुधियाना जाने के लिए हैवी ट्रैफिक टी. प्वाइंट भैरोंपुर बाई पास रोड बरास्ता मंडोफल से शमशेर नगर चौक से माधोपुर चौक और ओवर ब्रिज, गोल चौक से जी.टी. रोड होकर जाएं। जबकि पुराने ओवर ब्रिज से शमशेर नगर चौक से मंडोफल से टी. प्वाइंट भैरोंपुर, चंडीगढ़ जाने के लिए और भैरोंपुर से चुन्नी से गड़ांगा से मोरिंडा और रोपड़ जाने के लिए रूट बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि राजपुरा साइड को जाने वाली हैवी ट्रैफिक बस स्टैंड जखवाली से बरास्ता मूलेपुर, सराएं बनजारा होकर जाएं। मंडी गोबिंदगढ़, अमलोह, खन्ना, मलेरकोटला और लुधियाना जाने के लिए टी. प्वाइंट नजदीक ऊषा माता मंदिर बाईपास रोड बस्सी पठाना बरास्ता जड़खेलां चौक से गांव फिरोजपुर से होकर जाएगा। टी- प्वाइंट नजदीक आई.टी.आई. बस्सी पठाना बरास्ता बस्सी पठाना से शहीदगढ़ से फतेहपुर अराइयां से रायपुर गुज्जरों से दुफेड़ा मौड़ से चंडीगढ़ जाने के लिए और बाईपास चौक भैरोंपुर से मंडोफल, शमशेर नगर चौक, ओवरब्रिज से जी.टी. रोड पटियाला, जी.टी. रोड सरहिंद, गोबिंदगढ़, अमलोह, खन्ना, मलेरकोटला जाने के लिए प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि लुधियाना जाने के लिए चीमा गैस एजैंसी बस्सी पठाना से बरास्ता फिरोजपुर मंडी गोबिंदगढ़, अमलोह, खन्ना, मलेरकोटला और लुधियाना जाने के लिए इस्तेमाल किया जाए।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

पंजाब में धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026’ को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया है। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में...

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर: कार ने डॉक्टर के घर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

लुधियाना में ओवरस्पीड का कहर, डॉक्टर के घर में घुसी कार लुधियाना के पॉश इलाके राजगुरु नगर में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। जानकारी के मुताबिक, एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीएमसी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर रजिंदर मित्तल के घर में जा...

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली में गुरुद्वारे के बाहर दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

इटली के कोवो में सनसनीखेज फायरिंग, दो सेवादारों की मौत पंजाब डेस्क: इटली के कोवो शहर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां गुरुद्वारा साहिब के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो सिख सेवादारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अचानक पहुंचकर करीब 10...

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने नीदरलैंड पहुंचे CM भगवंत मान, वैश्विक कंपनियों से करेंगे साझेदारी

चंडीगढ़: पंजाब के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।...

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

पंजाब में सड़क क्रांति: 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी, जून तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्ध...

Get In Touch
close slider

Get In Touch