पंजाब पुलिस ने किया खालिस्तानयों का एनकाऊंटर, इस तरह फैलाई थी पंजाब में दहशत

by | Dec 23, 2024 | Crime

Dec 23, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में 3 खालिस्तानी आतंकवादियों को मार गिया। तीनों आतंकी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के थे, जिनकी पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह जो पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले थे। आरोपियों के पास से 2 एके 47 और दो ग्लॉक पिस्टल बरामद हुए हैं।

 

जानकारी के अनुसार गुप्ता सूचना के आधार पर सोमवार को पंजाब और पीलीभीत पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों  आतंकियों को पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में घेर लिया।पूरनपुर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के करीब सोमवार सुबह करीब 5 बजे मुठभेड़ हुई।  बताया जा रहा है कि उक्त तीनों पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे।

 

पंजाब पुलिस लगातार उक्त हमलावरों की तलाश में जुटी थी, जिनकी लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। सोमवार तड़के पीलीभीत पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने तीनों आरोपियों की घेराबंदी की। दोनों तरफ से गोलियों चली। वहीं  पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सी.एच.सी. पूरनपुर  में भर्ती करवाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हुए हैं। फिलहाल इस मामले में पीलीभीत पुलिस ने​ नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत गिरफ्तार

पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को यूक्रेन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पंजाब में कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह भगवानपुरिया गैंग...

पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का असर, 7 से 11 मार्च तक मौसम रहेगा साफ : मौसम विभाग

पंजाब में बढ़ेगा गर्मी का असर, 7 से 11 मार्च तक मौसम रहेगा साफ : मौसम विभाग

पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा जारी 7 मार्च से 11 मार्च तक के मौसम अपडेट में फिलहाल किसी भी...

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ को नई गति: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए ……..

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ को नई गति: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए ……..

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को विश्व स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को 30 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के आठवें बैच को सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। यह बैच सिंगापुर की प्रतिष्ठित प्रिंसिपल अकादमी में 8 से 14 मार्च तक...

नकली पुलिस अधिकारी बन कर रहा था लोगों को गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकली पुलिस अधिकारी बन कर रहा था लोगों को गुमराह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) का फर्जी आईकार्ड और एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार बरामद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch